HomeUttarakhandमंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट...

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026’ में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया उत्साह…

Date:

भलूआभार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट भलूआभार 2026’ में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के जोश, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

May be an image of smiling and text

टूर्नामेंट के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के ग्रामीण खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं, साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं।

May be an image of one or more people, people playing American football, people playing volleyball and text

उन्होंने कहा कि मैच के दौरान उपस्थित खेल प्रेमियों का उत्साह और खिलाड़ियों का जज्बा पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना रहा। सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।

May be an image of text

मंत्री बहुगुणा ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र के युवा इसी प्रकार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट आगामी वर्षों में भी निरंतर सफलता के साथ आयोजित होता रहेगा और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

May be an image of one or more people, people smiling and text

Latest stories

देहरादून में नौकरी की मांग पर प्रदर्शन तेज, 30 घंटे से पानी की टंकी पर डटी अभ्यर्थी

देहरादून। Dehradun के परेड ग्राउंड में बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों...