TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2026’ में की शिरकत, युवाओं का बढ़ाया उत्साह...

मुख्य समाचार: भलूआभार।
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट भलूआभार 2026’ में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
किच्छा (एजेंसी)। भलूआभार। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री Saurabh Bahuguna ने ‘भोलेश्वर शिव मंदिर द्वितीय ग्रामीण नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट भलूआभार 2026’ में सम्मिलित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों के जोश, खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। टूर्नामेंट के
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
दौरान ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। मंत्री बहुगुणा ने कहा कि इस प्रकार के ग्रामीण खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं, साथ ही उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का
भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि मैच के दौरान उपस्थित खेल प्रेमियों का उत्साह और खिलाड़ियों का जज्बा पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना रहा। सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की। मंत्री बहुगुणा
ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र के युवा इसी प्रकार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट आगामी वर्षों में भी निरंतर सफलता के साथ आयोजित होता रहेगा और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यह टूर्नामेंट आगामी वर्षों में भी निरंतर सफलता के साथ आयोजित होता रहेगा और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।
  • मंत्री बहुगुणा ने विश्वास व्यक्त किया कि क्षेत्र के युवा इसी प्रकार खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
  • सभी प्रतिभागी टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की कामना की।