काशीपुर। उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री Farzana Begum ने काशीपुर के वार्ड नंबर 27 स्थित काज़ीबाग क्षेत्र में पहुंचकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी।

इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पण के चलते प्रदेश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने बताया कि धामी सरकार की प्राथमिकता है कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा फायदा मिल सके।

फरजाना बेगम ने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि प्रदेश में विकास और जनहित के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

इस अवसर पर अलीजान चौधरी, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद कामर, सलमा बेगम, जावेद अब्बास एवं इदरीस सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला।






