HomeNationalदिल्ली: एग्जाम में फेल होने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या,...

दिल्ली: एग्जाम में फेल होने पर 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या, परिवार का था इकलौता चिराग

Date:

नई दिल्ली के बुराड़ी इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। 10वीं बोर्ड परीक्षा में फेल होने से आहत एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परीक्षा के नतीजे आने के बाद जहां कई घरों में जश्न का माहौल था, वहीं इस परिवार में मातम पसर गया।

पड़ोसियों के मुताबिक, छात्र को परीक्षा में फेल होने की बात ने मानसिक रूप से काफी प्रभावित किया था। वह इस कदर तनाव में आ गया कि उसने जान देने जैसा बड़ा कदम उठा लिया। लोगों का कहना है कि छात्र के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी थी और वह माता-पिता का इकलौता सहारा था। अब बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस घटना ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बच्चों पर पढ़ाई और परीक्षा को लेकर सामाजिक और पारिवारिक दबाव कितना भारी पड़ सकता है। माता-पिता और समाज को यह समझना होगा कि एक परीक्षा ही जीवन का अंत नहीं होती।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने मंगलवार को कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए थे। इस बार कुल 93.66% छात्र सफल हुए हैं। 23 लाख 71 हजार 939 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 22 लाख 21 हजार 636 विद्यार्थी पास हुए। इस साल का रिजल्ट पिछले साल से 0.6% बेहतर रहा।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...