HomeNationalरुद्रपुर में अभिनेता मनोज बाजपेयी और एसएसपी मणिकांत मिश्रा की मुलाकात, फिटनेस...

रुद्रपुर में अभिनेता मनोज बाजपेयी और एसएसपी मणिकांत मिश्रा की मुलाकात, फिटनेस और समाज पर हुई लंबी चर्चा

Date:

रुद्रपुर (उत्तराखंड) में एक निजी कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता मनोज बाजपेयी और उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा की मुलाकात चर्चा का विषय बनी रही। इस दौरान दोनों के बीच सिनेमा, समाज, कानून-व्यवस्था, अनुशासन और फिटनेस जैसे विषयों पर विस्तार से संवाद हुआ।

गुरुवार को रुद्रपुर पहुंचे मनोज बाजपेयी की यह मुलाकात औपचारिक न रहकर एक सकारात्मक और गंभीर बातचीत में तब्दील हो गई। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव साझा किए और इस बात पर विचार किया कि सिनेमा और प्रशासन मिलकर समाज को किस प्रकार सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। बातचीत के दौरान युवाओं की सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और व्यक्तिगत जीवनशैली पर भी चर्चा हुई।

इस मुलाकात के दौरान मनोज बाजपेयी एसएसपी मणिकांत मिश्रा की फिटनेस से खासे प्रभावित नजर आए। अभिनेता ने उनकी फिटनेस की सराहना करते हुए कहा कि इस स्तर की फिटनेस तो फिल्मों में काम करने वाले कलाकारों के लिए भी आवश्यक होती है। फिटनेस को लेकर हुई बातचीत में मनोज बाजपेयी ने अपने स्वास्थ्य से जुड़े अनुभव भी साझा किए।

Manoj Bajpayee praises SSP

ईटीवी भारत से बातचीत में एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि अभिनेता मनोज बाजपेयी ने फिटनेस को लेकर कहा कि वे दोपहर के बाद भोजन नहीं करते और पसंदीदा लेकिन अस्वस्थ खाद्य पदार्थों से दूरी बनाए रखते हैं, क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

बातचीत के बाद मनोज बाजपेयी अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

उल्लेखनीय है कि एसएसपी मणिकांत मिश्रा अपनी सख्त कार्यशैली और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। वे उस समय सुर्खियों में आए थे जब ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान 70 वाहनों और 300 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली पहुंचकर बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया था। उनके नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के वीडियो सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से वायरल हुए थे।

Latest stories

PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं से की मुलाकात, खिलाड़ियों को दी बधाई

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कॉमनवेल्थ...