रुद्रपुर। नववर्ष से पहले उधम सिंह नगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपये की नशीली दवाइयों की खेप बरामद की है। कोतवाली आईटीआई थाना पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई करते हुए अज्ञात तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

नववर्ष को देखते हुए जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना आईटीआई क्षेत्र में नशीली दवाइयों की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने औषधि विभाग की टीम के साथ दड़ियाल फ्लाईओवर के पास, बाजपुर रोड राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पराली के नीचे प्लास्टिक की काली पन्नी में छिपाकर रखी गई 17 गत्ते की पेटियों से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की गईं। बरामद सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
नव वर्ष से पूर्व प्रबंधित नशीली दवाइयों/ इंजेक्शन/कैप्सूल की बड़ी खेप बरामद
40 लाख रुपए आंकी गई है बरामद सामग्री की कीमत।#UKPoliceStrikeOnCrime #udhamsinghnagarpolice pic.twitter.com/6XK0SFFbYQ
— Udham Singh Nagar Police Uttarakhand (@UdhamSNagarPol) December 30, 2025
एसएसपी ने बताया कि बरामद पेटियों में 12,250 NRx Buprenorphine Injection, 49,920 Spasmo Capsules, 64,560 Spasmore Capsules, 51,360 Proxiohm-Spas Capsules और 1,74,000 OHMS Alpha टैबलेट शामिल हैं। सभी दवाइयां नियंत्रित और प्रतिबंधित श्रेणी की हैं, जिनका उपयोग अवैध नशे के कारोबार में किया जाता है।
पुलिस ने धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद दवाइयों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही पुलिस तस्करों की पहचान, उनके नेटवर्क और आपूर्ति श्रृंखला का पता लगाने के लिए गहन जांच में जुट गई है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा। युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर सतर्क है।
🛑 #एसएसपी_मणिकांत_मिश्रा का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा प्रहार — 01 करोड़ रूपये से अधिक के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद !
➡️ कोतवाली काशीपुर पुलिस व SOG काशीपुर की संयुक्त टीम ने BINORPHINE व REXOGESIC के 43,950 नशीले इंजेक्शन किए बरामद । pic.twitter.com/3964dbwCjS
— Udham Singh Nagar Police Uttarakhand (@UdhamSNagarPol) December 16, 2025
गौरतलब है कि इससे पहले भी 16 दिसंबर को उधम सिंह नगर पुलिस ने कोतवाली काशीपुर और एसओजी काशीपुर की संयुक्त कार्रवाई में एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के 43,950 नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।





