HomeNationalरुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक...

रुद्रपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर किया हंगामा

Date:

रुद्रपुर। शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। रुद्रपुर के गाबा चौक पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान रमपुरा निवासी बबलू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बाइक से घर लौट रहा था, तभी काशीपुर–सितारगंज हाईवे पर गल्ला मंडी चौराहे के पास एक डंपर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बबलू को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद मृतक के एक दोस्त ने डंपर का पीछा कर उसे गाबा चौक पर रुकवाया। जैसे ही युवक की मौत की खबर फैली, बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ की और पुलिस पर चालक को बचाने के आरोप लगाते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित करना पड़ा। काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाया गया और हालात सामान्य हुए। सूचना पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया।

सीओ सिटी रुद्रपुर प्रशांत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। चालक और वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने, दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और गाबा चौक पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...