HomeNationalहल्द्वानी: मम्मी-पापा! सॉरी...सजल ने यूट्यूब पर वीडियो डाल कहा- अब दर्द सहा...

हल्द्वानी: मम्मी-पापा! सॉरी…सजल ने यूट्यूब पर वीडियो डाल कहा- अब दर्द सहा नहीं जाता; फिर कर लिया आत्महत्या

Date:

हल्द्वानी में 22 साल के सजल ने कमर और पेट के असहनीय दर्द से टूटकर सोमवार को आत्मघाती कदम उठा लिया। मरने से पहले उसने छह मिनट 32 सेकेंड का वीडियो रिकॉर्ड कर मां-बाप से माफी मांगी और कहा—”मैं इतना स्ट्रॉन्ग नहीं हूं कि ये सब झेल सकूं।”

Sajal Joshi killed himself by slitting his throat with a knife in haldwani

सजल ने वीडियो में बताया कि ढाई-तीन महीने पहले उसके लोअर बैक में दर्द शुरू हुआ था। स्लिप डिस्क की समस्या सामने आई, जिसके बाद उसने कई जगह इलाज कराया, लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। हाल ही में सीढ़ियों से गिरने के बाद उसके आईबीएस (इरीटेबल बाउल सिंड्रोम) के लक्षण भी दोबारा उभर आए थे। कमर और पेट के लगातार बढ़ते दर्द से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

वीडियो में सजल ने कहा कि यह उसका खुद का फैसला है, इसमें परिवार या दोस्तों का कोई दोष नहीं है। उसने मां-बाप से कहा—”आपने मेरे लिए सबकुछ किया, लेकिन मैं और सहन नहीं कर पा रहा हूं। हो सके तो मुझे माफ कर देना।”

सजल यूट्यूब पर सक्रिय था और उसके चैनल पर 63 वीडियो व साढ़े आठ हजार से अधिक सब्सक्राइबर थे। वह सामाजिक मुद्दों, विजिलेंस और पर्यावरण से जुड़े वीडियो बनाकर लोगों को जागरूक करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि उसने आत्महत्या के लिए ऑनलाइन चाकू मंगाया था। सजल दो भाइयों में छोटा था, जबकि बड़ा भाई विदेश में पायलट की ट्रेनिंग ले रहा है।

डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के वरिष्ठ मनोविज्ञानी डा. युवराज पंत ने कहा कि लंबे समय तक शारीरिक पीड़ा से जूझने पर कई बार अवसाद के कारण दिमाग बीमारियों को और गहराई से महसूस करने लगता है। ऐसे मामलों में सही समय पर डॉक्टर और मनोचिकित्सक से इलाज जरूरी है, वरना स्थिति जानलेवा हो सकती है।

Latest stories

शक्तिफार्म को बड़ी सौगात, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹11.40 करोड़ के RCC पुल का किया शिलान्यास

उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शक्तिफार्म...

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों के तबादले

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में कानून व्यवस्था को...

वरिष्ठ भाजपा नेता Sanjeev Kumar Singh ने साइकिल यात्रा निकालकर दिया ईंधन बचाने का संदेश…

देहरादून। ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता...