HomeNationalसितारगंज: बैगुल नदी किनारे मछली पकड़ने गए ग्रामीणों पर गोली चलाने वाले...

सितारगंज: बैगुल नदी किनारे मछली पकड़ने गए ग्रामीणों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बाकी पांच आरोपीयो की तलाश जारी

Date:

सितारगंज क्षेत्र के बनकुइयां गांव में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच अन्य अभी भी फरार हैं।

घटना 3 अगस्त की है, जब कुछ ग्रामीण बैगुल नदी किनारे खेतों में मछली मारने गए थे। इस दौरान मछली के ठेकेदार के लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक हो उठा। ठेकेदार पक्ष ने फायरिंग कर दी, जिसमें छह ग्रामीण छर्रे लगने से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए उप-जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद समेत सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस टीम ने दो आरोपियों – परगट सिंह (निवासी भुड़िया फार्म, बहेड़ी) और राजेश (निवासी फिरोजपुर, पुलभट्टा) – को नकटपुरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आए पांच अन्य आरोपियों – जंगीर सिंह, तेजपाल उर्फ तेजी, जगजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सन्नी और शाहिद – की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अधिकारियों ने जल्द सभी को पकड़ने का दावा किया है।

Latest stories

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...