HomeNationalसपा सांसद इकरा हसन से निकाह की इच्छा जताने वाला योगेंद्र राणा...

सपा सांसद इकरा हसन से निकाह की इच्छा जताने वाला योगेंद्र राणा अब ‘लापता’, मोबाइल भी स्वीच ऑफ

Date:

समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर निकाह की इच्छा जताने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र राणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो सामने आने और शिकायत दर्ज होने के बाद से योगेंद्र राणा फरार हैं। उनका मोबाइल फोन भी बंद है, जिससे पुलिस उनकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है। फिलहाल पुलिस की टीमें उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में उनकी तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

क्या है पूरा मामला?

कुछ दिन पहले योगेंद्र राणा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कैराना से सपा सांसद इकरा हसन से निकाह की इच्छा जताई। यही नहीं, उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन ओवैसी पर भी विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें ‘ओवैसी जब जीजा कहेंगे तो अच्छा लगेगा’।

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। मामला बढ़ता देख मुरादाबाद के कटघर थाने में सुनीता नामक महिला ने राणा के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया।

कानूनी कार्रवाई और धाराएं

पुलिस ने शिकायत के आधार पर योगेंद्र राणा पर आईटी एक्ट की धारा 67, 79 और आईपीसी की धारा 354(2) (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

अब तक आरोपी का नहीं मिला सुराग

एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही योगेंद्र राणा फरार हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी अंतिम लोकेशन के आधार पर कई जिलों में छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। मोबाइल फोन बंद होने से उनकी लोकेशन ट्रैक करना भी मुश्किल हो गया है।

सपा नेताओं का विरोध और कार्रवाई की मांग

यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में जहर घोलने वाली है। उन्होंने योगेंद्र राणा को “लुच्चा-लफंगा” करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जगह सिर्फ जेल में है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

सपा नेताओं का आरोप है कि यह वीडियो केवल इकरा हसन को बदनाम करने के लिए नहीं बनाया गया, बल्कि यह एक सुनियोजित साजिश है, जिससे सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हो और महिलाओं के खिलाफ नफरत फैलाई जा सके।

साइबर सेल भी जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है। वहीं, सपा की महिला इकाई और युवा विंग ने मुरादाबाद, संभल, रामपुर, कुशीनगर समेत कई जिलों में प्रदर्शन किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे।

फिलहाल पुलिस योगेंद्र राणा की तलाश में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...