विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
लगेगा'। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। मामला बढ़ता देख मुरादाबाद के कटघर थाने में सुनीता नामक महिला ने राणा के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें उन्होंने इसे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताया। कानूनी कार्रवाई और धाराएं पुलिस ने शिकायत के आधार पर योगेंद्र राणा पर आईटी एक्ट की धारा 67, 79 और आईपीसी की धारा 354(2) (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की है। मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार, वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, कार्रवाई की जाएगी। अब तक आरोपी का नहीं मिला
सुराग एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही योगेंद्र राणा फरार हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी अंतिम लोकेशन के आधार पर कई जिलों में छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। मोबाइल फोन बंद होने से उनकी लोकेशन ट्रैक करना भी मुश्किल हो गया है। सपा नेताओं का विरोध और कार्रवाई की मांग यह मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। सपा के वरिष्ठ नेता और विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में जहर घोलने वाली है। उन्होंने योगेंद्र राणा को “लुच्चा-लफंगा” करार देते हुए कहा कि ऐसे लोगों की जगह सिर्फ जेल में है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ