HomeNationalसरकार का अलर्ट: इन ऐप्स को फोन में रखना है खतरे का...

सरकार का अलर्ट: इन ऐप्स को फोन में रखना है खतरे का संकेत, तुरंत करें डिलीट

Date:

सरकार लगातार लोगों को साइबर क्राइम से सतर्क रहने की सलाह देती रही है। आए दिन नए-नए तरीके अपनाकर साइबर अपराधी आम यूजर्स को अपने जाल में फंसाते हैं और उनसे ठगी कर लेते हैं। ऐसे मामलों में अक्सर यूजर्स की लापरवाही और लालच सबसे बड़ी वजह बनती है। कई बार यूजर्स अनजाने में अपने फोन या अन्य डिवाइसेज़ का एक्सेस साइबर ठगों को दे बैठते हैं, जिसका वे तुरंत फायदा उठा लेते हैं।

इन ऐप्स को फोन में रखना हो सकता है खतरनाक

सरकार द्वारा संचालित साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल ने यूजर्स को स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स को तुरंत डिलीट करने और भविष्य में कभी भी डाउनलोड न करने की सख्त सलाह दी है। रिपोर्ट के अनुसार, ये ऐप्स आपके फोन की स्क्रीन को दूसरों के डिवाइस पर मिरर कर देते हैं, जिससे साइबर अपराधी आपकी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स, OTP और मैसेज आसानी से देख सकते हैं और अकाउंट से पैसे चुरा सकते हैं।

अक्सर देखा गया है कि ऐप इंस्टॉल करते समय कई यूजर्स बिना पढ़े ही सभी परमिशन दे देते हैं, जिससे अपराधियों को फोन तक पूरी पहुंच मिल जाती है। ऐसे में स्क्रीन शेयरिंग जैसे ऐप्स को न सिर्फ तुरंत डिलीट करें, बल्कि भविष्य में इन्हें डाउनलोड करने से भी बचें।

सोशल मीडिया यूज़ करते समय रखें ये सावधानियां

सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स को मजबूत बनाना जरूरी है। अगर आपकी निजी जानकारियां पब्लिक प्रोफाइल में दिखती हैं, तो आप साइबर ठगों के निशाने पर जल्दी आ सकते हैं। इसलिए सोशल मीडिया पर अपने प्रोफाइल की सेटिंग्स समय-समय पर चेक करें और केवल भरोसेमंद लोगों को ही निजी जानकारी तक पहुंच दें।

Latest stories

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...