HomeNationalभारत कब तक बन जाएगा हिंदू राष्ट्र? शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बता...

भारत कब तक बन जाएगा हिंदू राष्ट्र? शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने बता दी डेडलाइन!

Date:

महाकुंभ के दौरान दिए गए अपने “हिंदू राष्ट्र” के संकल्प वाले बयान को लेकर चर्चा में रहे शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने एक बार फिर इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है। एक हालिया पॉडकास्ट बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि भारत कब तक हिंदू राष्ट्र बनेगा, तो उन्होंने कहा कि प्रक्रिया जारी है और देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मोदी हिंदू राष्ट्र का विरोध नहीं करते – शंकराचार्य
शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में जब उनसे हिंदू राष्ट्र को लेकर समयसीमा पूछी गई तो शंकराचार्य बोले, “क्रम जारी है। हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं। मोदी जी क्या हिंदू राष्ट्र का खंडन करते हैं?” उन्होंने कहा कि विश्व के 54-55 देशों में हिंदू निवास करते हैं और इन सभी के पूर्वज सनातनी थे।

शंकराचार्य ने यह भी कहा कि गुलाम नबी आजाद ने भी माना है कि उनके पूर्वज कश्मीरी पंडित थे। उन्होंने इस आधार पर यह दावा किया कि अनेक पंथों के अनुयायियों की जड़ें सनातन में ही हैं।

जॉर्ज बुश और बाइबिल का उदाहरण
उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश का भी उल्लेख किया और कहा, “बुश ने कहा था कि वे ईसाई हैं और बाइबिल में आस्था रखते हैं, लेकिन सृष्टि को लेकर बाइबिल की जो जानकारी है, उसे आधुनिक विज्ञान खारिज कर चुका है। इसके विपरीत हिंदू धर्म में जो ज्ञान है, वह विज्ञान, विद्या और कला के मामले में बेजोड़ है।”

मंदिरों में वीआईपी व्यवस्था पर भी टिप्पणी
मंदिरों में वीआईपी दर्शन के सवाल पर शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती ने स्पष्ट कहा कि यह दोष मंदिरों का नहीं, बल्कि वहां व्यवस्था देखने वालों का है। उन्होंने कहा, “समस्याएं हज़ार हैं, लेकिन समाधान के लिए हमें मूल कारणों को समझना चाहिए।”

पहले भी कर चुके हैं हिंदू राष्ट्र की वकालत
यह पहली बार नहीं है जब शंकराचार्य ने हिंदू राष्ट्र की बात की हो। इससे पहले भी कई मंचों से वह कह चुके हैं कि भारत सनातनियों का देश है और यहां सनातन धर्म ने सदियों से वैज्ञानिकों, दार्शनिकों और समाज का मार्गदर्शन किया है।

उनका मानना है कि हिंदू धर्म के ग्रंथों में जो ज्ञान है, उसे खारिज नहीं किया जा सकता और वह आज के वैज्ञानिक युग में भी पूरी तरह प्रासंगिक है।

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...