HomeNationalलंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश: 241 की मौत, उड़ान से...

लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट क्रैश: 241 की मौत, उड़ान से पहले पिता को किया गया कॉल बन गया मैथिली का आखिरी संदेश

Date:

गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा देश को झकझोर गया। अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई। इस भीषण हादसे में 241 लोगों की जान चली गई जबकि एक शख्स चमत्कारिक रूप से बच गया।

इस फ्लाइट में एयर इंडिया की 23 वर्षीय क्रू मेंबर मैथिली पाटिल भी सवार थीं, जिन्होंने उड़ान से ठीक पहले अपने पिता मोरेश्वर पाटिल से वादा किया था कि लंदन पहुंचकर कॉल करेंगी। लेकिन यह कॉल ही उनकी जिंदगी की आखिरी कॉल साबित हुई।

मैथिली महाराष्ट्र के न्हावा गांव की रहने वाली थीं और दो साल पहले ही एयर इंडिया से जुड़ी थीं। वह ओएनजीसी में ठेकेदारी करने वाले एक मजदूर की बेटी थीं। उनके रिश्तेदार और गांव के पूर्व सरपंच जितेंद्र म्हात्रे ने यह जानकारी दी।

हादसे में विमान के दोनों पायलट – कैप्टन सुमित सभरवाल और क्लाइव कुंदर – भी मारे गए। कैप्टन सभरवाल मुंबई के पवई इलाके में अपने वृद्ध माता-पिता के साथ रहते थे, वहीं कुंदर भी मुंबई के उपनगर से थे।

क्रू मेंबर दीपक पाठक बदलापुर (ठाणे) के निवासी थे, जिन्होंने लंदन रवाना होने से पहले अपनी मां से बात की थी। वह 11 वर्षों से एयर इंडिया में कार्यरत थे।
43 वर्षीय अपर्णा महादिक, जो गोरेगांव की रहने वाली थीं, भी इस फ्लाइट में थीं। उनके पति भी एयर इंडिया में कार्यरत हैं। अपर्णा एनसीपी नेता सुनील तटकरे की रिश्तेदार थीं।

22 वर्षीय इरफान शेख, जो हाल ही में इस इंडस्ट्री में शामिल हुए थे, इस हादसे में अपने सपनों के साथ दुनिया छोड़ गए। श्रद्धा धवन, जो मुंबई के मुलुंड इलाके में रहती थीं, की मौत की खबर सुनते ही उनके आवासीय परिसर में मातम पसर गया।

डोंबिवली की रोशनी सोंघरे और जुहू की सैनीता चक्रवर्ती भी क्रू में शामिल थीं। रोशनी एक ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थीं, जिनके इंस्टाग्राम पर 54 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

यात्रियों में सोलापुर जिले के सांगोला के हटीद गांव से ताल्लुक रखने वाले महादेव पवार (68) और उनकी पत्नी आशा (60) भी थे। वे गुजरात में बस चुके थे और लंदन अपने बेटे से मिलने जा रहे थे।

एक अन्य यात्री यशा कामदार मोधा (32) नागपुर की रहने वाली थीं। वह अपने बेटे रुद्र और सास रक्षाबेन के साथ यात्रा कर रही थीं। दुर्भाग्यवश, इस हादसे में तीनों की जान चली गई।

यह विमान हादसा एक मेडिकल कॉलेज के परिसर में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से सिर्फ एक ही व्यक्ति जीवित बच पाया।

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...