HomeNationalविश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा किच्छा नगर मंडल ने पूर्व विधायक राजेश...

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा किच्छा नगर मंडल ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में चलाया वृहद पौधारोपण अभियान

Date:

किच्छा:-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा पीएम श्री राजकीय हाई स्कूल परिसर में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्कूल परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधे रोपे।

पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान पीपल, नीम, अर्जुन, बेल, अमरूद जैसे छायादार, फलदार और औषधीय गुणों वाले पौधों को लगाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न सिर्फ हरियाली बढ़ाना था, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराना भी था।

इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी खुद उठानी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, वरिष्ठ नेता धर्मराज जायसवाल, संदीप अरोड़ा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, देवेंद्र शर्मा, सुभाषित बिष्ट, महामंत्री मुकेश कोली, मलकीत सिंह, अमरनाथ कश्यप, प्रताप सिंह, मूलचंद राठौर, धनीराम, रमन कोली, दिलीप जीना, गुलशन कुमार, चूड़ामणि सागर, आरती दुबे, कविता मान, शैली फुटेला, सुनीता गंगवाल, मधु गुप्ता, अंजनी सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...