HomeNationalपॉक्सो एक्ट से बरी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे अयोध्या, साधु-संतों...

पॉक्सो एक्ट से बरी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे अयोध्या, साधु-संतों ने किया भव्य स्वागत

Date:

दिल्ली के पटियाला कोर्ट से पॉक्सो एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज अयोध्या पहुंचे, जहां उनका एयरपोर्ट पर साधु-संतों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया और न्यायपालिका पर भरोसा जताया।

बृजभूषण ने कहा कि 18 जनवरी 2023 को उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे थे। उन्होंने कहा था कि अगर आरोप साबित हुए तो वे खुद फांसी पर लटक जाएंगे, और अब यह बात न्याय की प्रक्रिया से साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा,
“सत्य परेशान हो सकता है, पर कभी पराजित नहीं होता। जो कुछ खोया, उसका गम नहीं और जो पाया वह कम नहीं।”

उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद कुश्ती के भगवान कहे जाते थे और उनके घर आते-जाते थे। उन्होंने कहा,
“कभी सामने आकर बताएं कि उन्हें क्या मिला, मुझे यूं सताने का क्या फायदा?”

आरोपों के दुरुपयोग पर उठाए सवाल

बृजभूषण ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और यौन उत्पीड़न की धाराओं का सही मकसद संरक्षण था, लेकिन इनका दुरुपयोग भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई निर्दोष लोगों ने झूठे आरोपों की वजह से अपनी जिंदगी गंवा दी या आत्महत्या कर ली।

उन्होंने सरकार से अपील की कि यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि सच्चे अपराधियों को ही सजा मिल सके।

उन्होंने कहा,
“मेरे चरित्र पर ये लोग एक भी खरोच नहीं लगा सकते। जो धाराओं का दुरुपयोग करते हैं, उनके खिलाफ प्रावधान हैं लेकिन उन पर सही तरीके से कार्रवाई नहीं होती।”

विरोधियों को चेतावनी

पूर्व सांसद ने अपने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा,
“जो मेरा विरोध करेगा, उसे भगवान दंड देंगे, क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं।”

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। बृजभूषण ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वहीं आम आदमी पार्टी का भी उनका विरोध करने वालों से नाता टूटा।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...