TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

पॉक्सो एक्ट से बरी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे अयोध्या, साधु-संतों ने किया भव्य स्वागत

मुख्य समाचार: दिल्ली के पटियाला कोर्ट से पॉक्सो एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज अयोध्या पहुंचे, जहां उनका एयरपोर्ट पर साधु-संतों ने भव्य स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया और न्यायपालिका पर भरोसा जताया।
किच्छा (एजेंसी)। दिल्ली के पटियाला कोर्ट से पॉक्सो एक्ट से बरी होने के बाद पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज अयोध्या पहुंचे, जहां उनका एयरपोर्ट पर साधु-संतों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को झूठा करार दिया और न्यायपालिका पर भरोसा जताया। बृजभूषण ने कहा कि 18 जनवरी 2023 को उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह झूठे थे। उन्होंने कहा था कि अगर आरोप साबित हुए तो वे
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
खुद फांसी पर लटक जाएंगे, और अब यह बात न्याय की प्रक्रिया से साबित हो चुकी है। उन्होंने कहा,“सत्य परेशान हो सकता है, पर कभी पराजित नहीं होता। जो कुछ खोया, उसका गम नहीं और जो पाया वह कम नहीं।” उन्होंने आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे खुद कुश्ती के भगवान कहे जाते थे और उनके घर आते-जाते थे। उन्होंने कहा,“कभी सामने आकर बताएं कि उन्हें क्या मिला, मुझे यूं सताने का क्या फायदा?” आरोपों के दुरुपयोग पर
उठाए सवाल बृजभूषण ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और यौन उत्पीड़न की धाराओं का सही मकसद संरक्षण था, लेकिन इनका दुरुपयोग भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई निर्दोष लोगों ने झूठे आरोपों की वजह से अपनी जिंदगी गंवा दी या आत्महत्या कर ली। उन्होंने सरकार से अपील की कि यौन उत्पीड़न की धाराओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि सच्चे अपराधियों को ही सजा मिल सके। उन्होंने कहा,“मेरे चरित्र पर ये लोग एक भी
खरोच नहीं लगा सकते। जो धाराओं का दुरुपयोग करते हैं, उनके खिलाफ प्रावधान हैं लेकिन उन पर सही तरीके से कार्रवाई नहीं होती।” विरोधियों को चेतावनी पूर्व सांसद ने अपने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा,“जो मेरा विरोध करेगा, उसे भगवान दंड देंगे, क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं।” उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। बृजभूषण ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वहीं आम आदमी पार्टी का भी उनका विरोध करने वालों से नाता टूटा।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बृजभूषण ने कहा कि कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा, वहीं आम आदमी पार्टी का भी उनका विरोध करने वालों से नाता टूटा।
  • ” उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।
  • ” विरोधियों को चेतावनी पूर्व सांसद ने अपने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा,“जो मेरा विरोध करेगा, उसे भगवान दंड देंगे, क्योंकि मैं हनुमान जी का भक्त हूं।