HomeNationalHera Pheri 3 से बाहर हुए परेश रावल, अक्षय कुमार ने तोड़ी...

Hera Pheri 3 से बाहर हुए परेश रावल, अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी – जानिए क्या कहा?

Date:

श्याम, राजू और बाबूराव की आइकॉनिक तिकड़ी अब ‘हेरा फेरी 3’ में नजर नहीं आएगी। फिल्म में बाबूराव का यादगार किरदार निभाने वाले परेश रावल ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है। इस फैसले के बाद अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ने परेश रावल पर ₹25 करोड़ का कानूनी नोटिस भेजा। हालांकि परेश रावल ने अपना साइनिंग अमाउंट ₹11 लाख वापस लौटा दिया है।

जब उन्होंने फिल्म छोड़ने की वजह बताई तो हर कोई चौंक गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी ‘क्रिएटिव डिफरेंस’ के चलते लिया गया है, न कि निजी कारणों से।

अक्षय कुमार ने दी प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार हाल ही में ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए, जहां इस विवाद पर सवाल पूछे गए। अक्षय ने कहा:

“मेरे को-स्टार के लिए ‘मूर्ख’ शब्द का इस्तेमाल करना बिलकुल गलत है। हम पिछले 30-35 सालों से साथ काम कर रहे हैं। परेश रावल मेरे अच्छे दोस्त और शानदार कलाकार हैं।”

उन्होंने यह भी कहा,

“यह एक गंभीर मामला है, जिसे कोर्ट देख रहा है, और इस मंच पर इस पर चर्चा करना उचित नहीं है।”

फिल्म छोड़ने की असली वजह क्या थी?

परेश रावल की लीगल टीम ने अक्षय कुमार के नोटिस का जवाब देते हुए बताया कि हड़बड़ी में एक प्रमोशनल वीडियो शूट करवाया गया था, जबकि फिल्म की स्क्रिप्ट तक नहीं दी गई थी। टाइटल को लेकर भी असमंजस बना हुआ था और लॉन्ग-फॉर्म एग्रीमेंट तक नहीं हुआ था। इसी कारण परेश रावल ने खुद को इस फिल्म से अलग करने का निर्णय लिया।

सुनील शेट्टी और प्रियदर्शन की प्रतिक्रियाएं

इससे पहले सुनील शेट्टी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी और बताया कि फिल्म की शूटिंग का एक प्रोमो IPL 2025 के दौरान रिलीज करने के लिए तैयार किया गया था। वहीं डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताया कि परेश रावल के फैसले से अक्षय कुमार काफी इमोशनल हो गए थे क्योंकि ये फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...