HomeNationalअमृतसर बम धमाका: मजीठा रोड बाईपास पर संदिग्ध आतंकी की मौत, हाथ...

अमृतसर बम धमाका: मजीठा रोड बाईपास पर संदिग्ध आतंकी की मौत, हाथ में ही फटा विस्फोटक

Date:

पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठा रोड बाईपास पर सोमवार सुबह एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें एक संदिग्ध आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मारा गया व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और विस्फोट इतना भीषण था कि उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए।

घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि डीआईजी सतिंदर सिंह ने की है।

जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातें
डीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि मृतक को एक आतंकी संगठन की ओर से एक स्थान की तस्वीर भेजी गई थी, जहां से उसे बम जैसी संदिग्ध वस्तु उठानी थी। जब वह वहां पहुंचा और उस वस्तु को उठाने की कोशिश की, तभी उसमें तेज धमाका हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी पैंट की जेब से कुछ अहम दस्तावेज और वस्तुएं बरामद हुई हैं, जो उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़ती हैं।

फोरेंसिक टीम और तकनीकी जांच शुरू
धमाके की सूचना मिलते ही फोरेंसिक और तकनीकी जांच टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट ग्रेनेड से हुआ था या फिर यह कोई आईईडी धमाका था।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान
स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका सुबह अचानक हुआ। तेज आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक जमीन पर पड़ा हुआ है और दर्द से तड़प रहा है। उसके हाथ-पैर उड़े हुए थे और आसपास झाड़ियों में आग लगी हुई थी, जो संभवतः विस्फोट के कारण लगी।

यह धमाका ‘डिसेंट एवेन्यू’ कॉलोनी के बाहर हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस जुटी जांच में
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि मृतक का संबंध किस आतंकी संगठन से था, और उसका मकसद क्या था। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Latest stories

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...

उत्तराखंड पर आसमानी आफ़त का कहर: 48 घंटे में 18 लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान खराब...

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...