TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

अमृतसर बम धमाका: मजीठा रोड बाईपास पर संदिग्ध आतंकी की मौत, हाथ में ही फटा विस्फोटक

मुख्य समाचार: पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठा रोड बाईपास पर सोमवार सुबह एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें एक संदिग्ध आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, मारा गया व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और विस्फोट इतना भीषण था कि उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए।
किच्छा (एजेंसी)। पंजाब के अमृतसर स्थित मजीठा रोड बाईपास पर सोमवार सुबह एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिसमें एक संदिग्ध आतंकी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मारा गया व्यक्ति किसी आतंकी संगठन से जुड़ा हुआ था और विस्फोट इतना भीषण था कि उसके शरीर के चिथड़े उड़ गए। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना की पुष्टि डीआईजी सतिंदर सिंह ने की है।
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
जांच में सामने आईं चौंकाने वाली बातेंडीआईजी सतिंदर सिंह ने बताया कि मृतक को एक आतंकी संगठन की ओर से एक स्थान की तस्वीर भेजी गई थी, जहां से उसे बम जैसी संदिग्ध वस्तु उठानी थी। जब वह वहां पहुंचा और उस वस्तु को उठाने की कोशिश की, तभी उसमें तेज धमाका हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन उसकी पैंट की जेब से
कुछ अहम दस्तावेज और वस्तुएं बरामद हुई हैं, जो उसे आतंकी गतिविधियों से जोड़ती हैं। फोरेंसिक टीम और तकनीकी जांच शुरूधमाके की सूचना मिलते ही फोरेंसिक और तकनीकी जांच टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि विस्फोट ग्रेनेड से हुआ था या फिर यह कोई आईईडी धमाका था। प्रत्यक्षदर्शियों का बयानस्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका सुबह अचानक हुआ। तेज आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे, तो देखा कि एक युवक जमीन पर
पड़ा हुआ है और दर्द से तड़प रहा है। उसके हाथ-पैर उड़े हुए थे और आसपास झाड़ियों में आग लगी हुई थी, जो संभवतः विस्फोट के कारण लगी। यह धमाका ‘डिसेंट एवेन्यू’ कॉलोनी के बाहर हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस जुटी जांच मेंफिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि मृतक का संबंध किस आतंकी संगठन से था, और उसका मकसद क्या था। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
  • पुलिस जुटी जांच मेंफिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि मृतक का संबंध किस आतंकी संगठन से था, और उसका मकसद क्या था।
  • यह धमाका ‘डिसेंट एवेन्यू’ कॉलोनी के बाहर हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।