HomeNationalफूलों से सजा बाबा का मंदिर; कल सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के...

फूलों से सजा बाबा का मंदिर; कल सुबह 7 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Date:

TN9 केदारनाथ धाम: विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घड़ी नजदीक आ गई है। कल यानी 02 मई को सुबह 7 बजे विधिविधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों हेतु बाबा केदार के कपाट खोल दिए जाएंगे।

वहीं बीकेटीसी, जिला प्रशासन द्वारा केदारपुरी को भव्य और दिव्य तरीके से ताजे फूलों से सजाया जा रहा है। कपाट खुलने से पहले ही केदारनाथ धाम में भक्तों, स्थानीय लोगों की चहल पहल बढ़ने लगी है। सड़क मार्ग के प्रमुख पड़ाव सोनप्रयाग में यात्रियों के वाहनों की पार्किंग में भी भीड़ दिखने लगी है।

आज बाबा केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए निकल चुकी है, जबकि दोपहर बाद केदारनाथ धाम पहुंचेगी। साथ ही तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ जी की डोली भी आज चोपता रात्रि विश्राम हेतु पहुंचेगी कल तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट भी खुलेंगे।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...