HomeNationalस्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, हादसे में...

स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, हादसे में 9 लोग घायल

Date:

TN9 उत्तराखंड: के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित नौ लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया।

एक बच्चे को छोड़ कर सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है।

Latest stories

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...