TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

स्कूली छात्रों को लेकर जा रही वैन खाई में गिरी, हादसे में 9 लोग घायल

मुख्य समाचार: TN9 उत्तराखंड: के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया।
मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 उत्तराखंड: के पौड़ी में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मासौ- भिताई- खंडाह मोटर मार्ग पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही निजी वैन खाई में जा गिरी। वैन के खाई में गिरते ही चीख पुकार मच गई। हादसे में सात बच्चे सहित
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नौ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसा भिताई के पास करीब ढाई बजे हुआ। बच्चे निजी स्कूल भगत राम न्यू मॉर्डन के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों
ने बच्चो को निकाल कर अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। एक बच्चे को छोड़ कर सभी बच्चों की स्थिति ठीक है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है। पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि
हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है। हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • हादसे में घायलों की पहचान, विजय सिंह(35) पुत्र दयाल सिंह , अनिल कुमार(42) पुत्र सोहनलाल दोनों निवासी भिताई मल्ली के रूप में हुई है।
  • पौड़ी कोतवाल कमलेश शर्मा ने बताया कि हादसे में दो घायलों को एयर लिफ्ट कर देहरादून भेजने की तैयारी की जा रही है।
  • ड्राइवर को भी गंभीर चोटें लगी है।