HomeNationalबाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी,...

बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी, 2024 में आपदा से हुआ था नुकसान

Date:

TN9 यमुनोत्री: यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत चिनूक हेलिकॉप्टर से ट्रायल लैंडिंग की योजना को लेकर अधिकारियों ने चीता हेलिकॉप्टर से यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा क्षेत्र में निर्माणाधीन हेलीपैड का मुआयना किया। दरअसल, जुलाई 2024 में यमुनोत्री धाम में आई आपदा के कारण भारी नुकसान हुआ था।

वहां सुरक्षा कार्यों के नाम पर वर्षों से करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद धाम पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाया है। इससे पुरोहित समाज और जिला प्रशासन ने बड़ी मशीनों को उतार कर दीर्घकालिक योजना के तहत केदारनाथ की तर्ज पर सुरक्षा कार्य करने का निर्णय लिया है,

लेकिन क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए चारधाम यात्रा प्रशासन ने वायुसेना की मदद से बड़ी मशीनों को एयरलिफ्ट से यमुनोत्री धाम के निकट गरुड़ गंगा के पास हैलीपेड में करवाने को लेकर अभी चीता हैलीकॉप्टर लैंडिंग ट्रायल आदि के रेकी के लिए यमुनोत्री धाम पहुंचा।।

Latest stories

किच्छा का शुक्ला दशक, बड़े प्रोजेक्ट्स और भविष्य की नई इबारत

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में किच्छा की पहचान लंबे...

उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक दीवान कनवाल का निधन, पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने जताया गहरा शोक

देहरादून: दीवान कनवाल, जो उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक...

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...