HomeNationalयूनिवर्सिटी रुड़की के वार्षिकोत्सव में घुसे उपद्रवी, छात्रों और स्टाफ को जमकर...

यूनिवर्सिटी रुड़की के वार्षिकोत्सव में घुसे उपद्रवी, छात्रों और स्टाफ को जमकर पीटा

Date:

TN9 रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में हरिद्वार यूनिवर्सिटी में हंगामा हुआ. हंगामा और मारपीट तब हुई जब यूनिवर्सिटी का वार्षिक उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम चल रहा था. दरअसल रंगारंग कार्यक्रम के दौरान कुछ उपद्रवियों द्वारा कॉलेज में जबरन प्रवेश कर कलाकारों के साथ अभद्रता की गई. रोके जाने पर बाउंसर, प्रबंधक, छात्रों और कर्मचारियों के साथ मारपीट समेत जानलेवा हमला कर दिया.

हरिद्वार यूनिवर्सिटी के वार्षिकोत्सव में घुसे अराजक तत्व: बताया गया है कि इस घटना में 6 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है. पुलिस ने कुलसचिव की शिकायत पर 16 नामजद और 15 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

अराजक तत्वों ने की मारपीट और हंगामा: हरिद्वार यूनिवर्सिटी के कुलसचिव समित चौहान ने पिरान कलियर थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है. इसमें बताया कि 12 अप्रैल को हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्कर्ष 2025 वार्षिक समारोह के दौरान रात के करीब 9 बजे 16 नमाजद समेत कुछ अज्ञात युवकों ने कॉलेज परिसर में जबरन प्रवेश किया. तहरीर में बताया गया है कि निशांत कश्पय नाम का युवक मंच पर चढ़ गया. मंच पर मौजूद कलाकारों के साथ अभद्रता करने की कोशिश की गई. इस पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर हुड़दंगियों ने बाउंसर, प्रबंधक, छात्रों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इनमें यूनिवर्सिटी के चार छात्र भी शामिल थे.

उपद्रवियों की मारपीट में कई छात्र घायल: इस घटना में डॉक्टर सुमित कुमार और कर्मचारी तेजपाल पर जानलेवा हमला किया गया है. उनके सिर और कंधे की हड्डी टूट गई और वह गम्भीर रूप से घायल हो गए. आरोप है कि हुड़दंगियों ने एक छात्र के साथ भी जमकर मारपीट करते हुए उसको जान से मारने का प्रयास किया. हुड़दंगियों ने जाते समय कई बाइकों में भी तोड़फोड़ की. कुलसचिव ने शिकायती पत्र में बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हुड़दंगियों को वहां से खदेड़ा गया. इसके बावजूद भी हुड़दंगी कॉलेज के बाहर मंडराते रहे और स्टाफ को जान से मारने की धमकी देते रहे. वहीं पुलिस ने कुलसचिव की शिकायत पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...