विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
हुए हैं. पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है. वहीं इस मामले में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है. पुलिस ने कुलसचिव की शिकायत पर 16 नामजद और 15 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. अराजक तत्वों ने की मारपीट और हंगामा: हरिद्वार यूनिवर्सिटी के कुलसचिव समित चौहान ने पिरान कलियर थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया है. इसमें बताया कि 12 अप्रैल को हरिद्वार यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्कर्ष 2025 वार्षिक समारोह के दौरान रात के करीब
9 बजे 16 नमाजद समेत कुछ अज्ञात युवकों ने कॉलेज परिसर में जबरन प्रवेश किया. तहरीर में बताया गया है कि निशांत कश्पय नाम का युवक मंच पर चढ़ गया. मंच पर मौजूद कलाकारों के साथ अभद्रता करने की कोशिश की गई. इस पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने पर हुड़दंगियों ने बाउंसर, प्रबंधक, छात्रों और कर्मचारियों के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया. इनमें यूनिवर्सिटी के चार छात्र भी शामिल थे. उपद्रवियों की मारपीट में कई छात्र घायल: इस घटना में डॉक्टर सुमित कुमार और कर्मचारी तेजपाल पर जानलेवा हमला किया गया