Homeउत्तर प्रदेशनहीं मिली एंबुलेंस, घायल भाई को कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादकर...

नहीं मिली एंबुलेंस, घायल भाई को कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादकर अस्पताल पहुंचा किशोर

Date:

TN9 रायबरेली: दीवार से गिरकर घायल हुआ भाई तड़प रहा था। सरकारी एंबुलेंस सेवा मिल नहीं रही थी। ऐसे में 11 साल का बच्चा कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर भाई को लादा और पैदल रिक्शा घसीटते हुए अस्पताल पहुंचा। ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं की पोल खोलने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

मामला नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का है। नगर से जुड़े गांव हसनगंज में एक परिवार काफी समय से अस्थाई रूप से निवास कर रहा है। यह मूल रूप से भदोखर थाना क्षेत्र के हंसा का पुरवा के निवासी है। यहां पर प्रदीप कुमार आकर कबाड़ बिनने का काम करते है। शनिवार की दोपहर उनका बेटा कृष्णा (13 ) दीवार से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजन परेशान थे।

उन्होंने एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, किंतु उनका संपर्क नहीं हो पाया तो घायल कृष्णा के छोटे भाई विक्की ने उसे कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादा और उसे पैदल घसीटते हुए अस्पताल की ओर चल पड़ा। उसके साथ उसकी चाची तुलसी भी रिक्शे को पीछे से सहारा दे रही थी, जब लोगों ने उन्हें देखा तो घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है । उसे बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...