TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

नहीं मिली एंबुलेंस, घायल भाई को कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादकर अस्पताल पहुंचा किशोर

मुख्य समाचार: TN9 रायबरेली: दीवार से गिरकर घायल हुआ भाई तड़प रहा था।
सरकारी एंबुलेंस सेवा मिल नहीं रही थी।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 रायबरेली: दीवार से गिरकर घायल हुआ भाई तड़प रहा था। सरकारी एंबुलेंस सेवा मिल नहीं रही थी। ऐसे में 11 साल का बच्चा कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर भाई को लादा और पैदल रिक्शा घसीटते हुए अस्पताल पहुंचा। ग्रामीण स्वास्थ सेवाओं की पोल खोलने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। मामला नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का है।
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
नगर से जुड़े गांव हसनगंज में एक परिवार काफी समय से अस्थाई रूप से निवास कर रहा है। यह मूल रूप से भदोखर थाना क्षेत्र के हंसा का पुरवा के निवासी है। यहां पर प्रदीप कुमार आकर कबाड़ बिनने का काम करते है। शनिवार की दोपहर उनका बेटा कृष्णा (13 ) दीवार से
गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद परिजन परेशान थे। उन्होंने एंबुलेंस के लिए संपर्क किया, किंतु उनका संपर्क नहीं हो पाया तो घायल कृष्णा के छोटे भाई विक्की ने उसे कबाड़ ढोने वाले रिक्शे पर लादा और उसे पैदल घसीटते हुए अस्पताल की ओर चल पड़ा। उसके साथ उसकी चाची तुलसी
भी रिक्शे को पीछे से सहारा दे रही थी, जब लोगों ने उन्हें देखा तो घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है । उसे बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • उसे बेहतर सुविधाएं दी जा रही है।
  • सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि घायल का इलाज किया जा रहा है ।
  • वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के हड़कंप मच गया।