Homeउत्तर प्रदेश5 महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई, जीआरपी ने ट्रेन को...

5 महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई, जीआरपी ने ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर मां के सुपुर्द कर किया

Date:

TN9 बरेली: गोरखपुर से बरेली आ रही एक महिला बरेली जंक्शन की जगह गलती से कैंट स्टेशन पर उतर गई और उसकी पांच महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई। बरेली जंक्शन जीआरपी ने सूचना पर ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर बच्ची को उतारा और बाद में मां के सुपुर्द कर दिया।

कुशीनगर के थाना बिशनपुरा के गांव शाहपुर खलापट्टी निवासी सबीना खातून अपनी पांच महीने की बच्ची खतीजा के साथ 15211 जननायक एक्सप्रेस से गोरखपुर से बरेली जंक्शन आ रही थी। ट्रेन जब बरेली कैंट स्टेशन पर पहुंची तो सबीना बरेली जंक्शन समझकर ट्रेन से उतर गई और बच्ची ट्रेन में ही छूट गई।

उसने बच्ची को उतारने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन चल दी। जब जीआरपी को बच्ची के ट्रेन में छूटने की सूचना मिली तो बरेली जंक्शन पर ट्रेन को रोककर बच्ची को उतारा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान ने बताया कि बच्ची को पाने के बाद उसके परिजन खुशी-खुशी धन्यवाद बोलते हुए रवाना हो गए।

Latest stories

हरिद्वार कांवड़ियों की मौत मामले में नया मोड़, NHAI के खिलाफ केस दर्ज

हरिद्वार: हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र स्थित बढ़ेड़ी राजपूतान...

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...