TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

5 महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई, जीआरपी ने ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर मां के सुपुर्द कर किया

मुख्य समाचार: TN9 बरेली: गोरखपुर से बरेली आ रही एक महिला बरेली जंक्शन की जगह गलती से कैंट स्टेशन पर उतर गई और उसकी पांच महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई।
बरेली जंक्शन जीआरपी ने सूचना पर ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर बच्ची को उतारा और बाद में मां के सुपुर्द कर दिया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 बरेली: गोरखपुर से बरेली आ रही एक महिला बरेली जंक्शन की जगह गलती से कैंट स्टेशन पर उतर गई और उसकी पांच महीने की बच्ची ट्रेन में छूट गई। बरेली जंक्शन जीआरपी ने सूचना पर
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
ट्रेन को बरेली जंक्शन पर रुकवाकर बच्ची को उतारा और बाद में मां के सुपुर्द कर दिया। कुशीनगर के थाना बिशनपुरा के गांव शाहपुर खलापट्टी निवासी सबीना खातून अपनी पांच महीने की बच्ची खतीजा के साथ 15211 जननायक एक्सप्रेस से गोरखपुर
से बरेली जंक्शन आ रही थी। ट्रेन जब बरेली कैंट स्टेशन पर पहुंची तो सबीना बरेली जंक्शन समझकर ट्रेन से उतर गई और बच्ची ट्रेन में ही छूट गई। उसने बच्ची को उतारने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन चल
दी। जब जीआरपी को बच्ची के ट्रेन में छूटने की सूचना मिली तो बरेली जंक्शन पर ट्रेन को रोककर बच्ची को उतारा। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान ने बताया कि बच्ची को पाने के बाद उसके परिजन खुशी-खुशी धन्यवाद बोलते हुए रवाना हो गए।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • जीआरपी प्रभारी निरीक्षक परवेज अली खान ने बताया कि बच्ची को पाने के बाद उसके परिजन खुशी-खुशी धन्यवाद बोलते हुए रवाना हो गए।
  • जब जीआरपी को बच्ची के ट्रेन में छूटने की सूचना मिली तो बरेली जंक्शन पर ट्रेन को रोककर बच्ची को उतारा।
  • उसने बच्ची को उतारने का प्रयास किया लेकिन तब तक ट्रेन चल दी।