Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्री वेडिंग के बहाने युवती को ले गया मंगेतर, किया दुष्कर्म

प्री वेडिंग के बहाने युवती को ले गया मंगेतर, किया दुष्कर्म

Date:

TN9 बरेली : सगाई के बाद युवती को युवक प्री-वेडिंग के बहाने उत्तराखंड लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने पिता राजस्व निरीक्षक के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। उसने कहा कि वह अब किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मंगेतर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के मुताबिक उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर क्षेत्र निवासी और तहसील फरीदपुर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक के बेटे ललित कुमार से हुई थी। 3 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे।

सगाई के बाद युवक मंगेतर को अपनी कार से उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया और वहां प्री वेडिंग का हवाला देकर युवती के साथ जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 14 फरवरी को अचानक राजस्व निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पिता के निधन के बाद युवक और उसके परिजनों ने युवती से शादी करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अब उसकी पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी लगने वाली है। ऐसे में वह अब 40 लाख रुपये दहेज में लेकर किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा।

3 मार्च को जब युवक और उसके परिजन बरात लेकर नहीं आए तो बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी उनके घर में शोक का माहौल है। अब शादी होली के बाद ही संभव हो पाएगी लेकिन होली बीतने के बाद युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जब उसके घर वाले युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। परेशान होकर उसने 21 मार्च को आईजी के यहां शिकायती पत्र दिया। आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मंगेतर ललित कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Latest stories

सांसद अजय भट्ट: 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की मजबूत नींव है यह बजट

रुद्रपुर में सांसद अजय भट्ट ने केंद्र सरकार के...

हल्द्वानी: SDM की तैनाती नहीं होने से नाराज हुए कांग्रेस विधायक का धरना, जताई नाराजगी

हल्द्वानी में एसडीएम की तैनाती को लेकर कांग्रेस विधायक...

Uttarakhand News: भोजन माताओं, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी की तैयारी

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा और भोजन माताओं...

रूस के ऊफा में हॉस्टल में चाकू से हमला, चार भारतीय छात्र घायल…

मॉस्को: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य की राजधानी ऊफा में...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş