TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

प्री वेडिंग के बहाने युवती को ले गया मंगेतर, किया दुष्कर्म

मुख्य समाचार: TN9 बरेली : सगाई के बाद युवती को युवक प्री-वेडिंग के बहाने उत्तराखंड लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
युवक ने पिता राजस्व निरीक्षक के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया।
किच्छा (एजेंसी)। TN9 बरेली : सगाई के बाद युवती को युवक प्री-वेडिंग के बहाने उत्तराखंड लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने पिता राजस्व निरीक्षक के निधन के बाद मृतक आश्रित कोटे में नौकरी लगने की बात कहते हुए रिश्ता तोड़ दिया। उसने कहा कि वह अब किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मंगेतर समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना कैंट क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के मुताबिक उसकी सगाई 24 नवंबर 2024 को सुभाषनगर क्षेत्र
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
निवासी और तहसील फरीदपुर में तैनात एक राजस्व निरीक्षक के बेटे ललित कुमार से हुई थी। 3 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां चल रही थीं और कार्ड भी बांटे जा चुके थे। सगाई के बाद युवक मंगेतर को अपनी कार से उत्तराखंड घुमाने के बहाने ले गया और वहां प्री वेडिंग का हवाला देकर युवती के साथ जबरन कई बार शारीरिक संबंध बनाए। 14 फरवरी को अचानक
राजस्व निरीक्षक का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। पिता के निधन के बाद युवक और उसके परिजनों ने युवती से शादी करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि अब उसकी पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से सरकारी नौकरी लगने वाली है। ऐसे में वह अब 40 लाख रुपये दहेज में लेकर किसी सरकारी नौकरी करने वाली लड़की से ही शादी करेगा। 3 मार्च को जब युवक और उसके परिजन बरात लेकर
नहीं आए तो बात करने पर उन्होंने कहा कि अभी उनके घर में शोक का माहौल है। अब शादी होली के बाद ही संभव हो पाएगी लेकिन होली बीतने के बाद युवक ने शादी करने से इन्कार कर दिया। जब उसके घर वाले युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। परेशान होकर उसने 21 मार्च को आईजी के यहां शिकायती पत्र दिया। आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मंगेतर ललित कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • आईजी के आदेश पर कैंट पुलिस ने मंगेतर ललित कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
  • परेशान होकर उसने 21 मार्च को आईजी के यहां शिकायती पत्र दिया।
  • जब उसके घर वाले युवक के घर गए तो उसके परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की।