Homeउत्तर प्रदेशबरेली: भांजी से फोन पर बात करने पर, आरोपी ने मामा पर...

बरेली: भांजी से फोन पर बात करने पर, आरोपी ने मामा पर ही अपहरण का लगाया आरोप

Date:

TN9 फरीदपुर: भांजी से फोन पर बात करने का विरोध करने पर आरोपी ने मामा पर ही अपहरण का आरोप लगा दिया। आरोपी के परिजनों से थाना फरीदपुर में मामा के खिलाफ तहरीर भी दे दी और फिरौती मांगने की झूठी कहानी भी गढ़ दी। पुलिस ने जब मामा को पकड़ा तो पूरा मामला खुल गया।

बिथरी चैनपुर के गांव रजऊ परसपुर निवासी युवक घोड़ा-बग्गी से कच्ची ईंटें ढोने का काम करता है। उसकी सोशल मीडिया पर फरीदपुर की एक किशोरी से पहचान हो गई। दोनों बात करने लगे। उसने किशोरी से बहाना बनाकर कई बार में 5000 रुपये ले लिए। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो किशोरी पर बंदिशें लगा दीं। किशोरी के मामा ने आरोपी युवक को समझाया, लेकिन उसने मामा को फंसाने के लिए अपहरण की कहानी रच डाली।

रविवार शाम 6 बजे युवक बग्गी लेकर भतीजे के साथ चोकर लेने फरीदपुर गया। इसी दौरान किशोरी के मामा ने उसे रास्ते में रोक लिया और भांजी से दोबारा फोन पर बात नहीं करने की हिदायत दी और रुपये वापस करने को कहा। इस दौरान आरोपी का भतीजा भागकर घर गया और परिजनों को चाचा के अपहरण होने की बात बताई। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और युवक के अपहरण की तहरीर दे दी।

रात 8 बजे किशोरी के मामा ने आरोपी का मोबाइल अपने पास रखकर उसे छोड़ दिया और पांच हजार रुपये लेकर सुबह 11 बजे बुलाया। आरोपी ने परिजनों को बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पांच हजार की फिरौती लेकर फरीदपुर के अंडरपास पर बुलाया है। सुबह जब रकम लेकर युवक के परिजन वहां पहुंचे तो पुलिस ने घेराबंदी करके किशोरी के मामा को पकड़ लिया।

जब पुलिस ने पूछताछ की तो मामा ने पूरी कहानी बताई तो पुलिस ने युवक को भी पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर हवालात में बंद कर दिया। हालांकि देर शाम तक दोनों पक्ष समझौते की कोशिश कर रहे थे।

Latest stories

एंटी-पेपर लीक: राष्ट्रपति मुर्मू ने एंटी-पेपर लीक संशोधन बिल को दी मंजूरी

नई दिल्ली: देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक...

कावंड यात्रा के रूट पर उत्तराखंड-UP में प्रतिबंधित रहेंगे बड़े वाहन

काशीपुर: कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश...

देहरादून में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, सचिवालय में तैनात पति समेत 3 पर हत्या का केस

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला थाना क्षेत्र...

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...