HomeNationalरुद्रपुर: इंदिरा चौक पर मज़ार पर एक्शन,लोगों की नींद खुलने से...

रुद्रपुर: इंदिरा चौक पर मज़ार पर एक्शन,लोगों की नींद खुलने से पहले ही मजार ध्वस्त

Date:

रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और एनएचएआई की संयुक्त टीम ने सैय्यद मासूम शाह मिया और सज्जाद मिया की दशकों पुरानी मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सड़क को आठ लेन करने के लिए की गई, क्योंकि मजार निर्माण के आड़े आ रही थी।

कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और इंदिरा चौक से डीडी चौक तक यातायात बंद कर दिया गया। वाहनों को काशीपुर और किच्छा बायपास से डायवर्ट किया गया। मीडिया को नगर निगम गेट पर रोक दिया गया। आसपास की दुकानें भी बंद कराई गईं।

पूर्व में मजार हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था। कार्रवाई के दौरान किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन एहतियातन दोपहर 12 बजे तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट और एमएनए नरेश दुर्गापाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Latest stories

‘डॉन 3’ विवाद पर मनोज बाजपेयी की प्रतिक्रिया: बोले – मैं तो बस इतना कह सकता हूं

हैदराबाद: फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों रणवीर सिंह और...

विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

हल्द्वानी में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ी...