HomeNationalकिच्छा में सड़क हादसों पर उबाल, BJP नेता ने की सख्त कार्रवाई...

किच्छा में सड़क हादसों पर उबाल, BJP नेता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Date:

किच्छा। नगर में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में समाजसेवियों ने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ा विरोध जताया। हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के आक्रोश को व्यक्त करते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा से ठोस कदम उठाने की मांग की।

संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। प्रशासन और पुलिस को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और यातायात जागरूकता बोर्ड लगाने की मांग की।

इसके अलावा, यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन तय गति सीमा से अधिक चलता है तो उस पर तुरंत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और एनएचएआई अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में संजीव कुमार सिंह के साथ ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, विशिल चौहान, धनंजय सिंह, नवीन सिंह, संजय कुमार सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...