TODAY NEWS 9

D I G I T A L   P A P E R
किच्छा, उधम सिंह नगर
हर खबर, आपके शहर की
www.todaynews9.com

किच्छा में सड़क हादसों पर उबाल, BJP नेता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुख्य समाचार: किच्छा।
नगर में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में समाजसेवियों ने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ा विरोध जताया।
किच्छा (एजेंसी)। किच्छा। नगर में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में समाजसेवियों ने प्रशासन और एनएचएआई अधिकारियों से मुलाकात कर कड़ा विरोध जताया। हाल ही में हुए भीषण सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के आक्रोश
Related News Clip
संबंधित चित्र - टुडे न्यूज़ 9
News Visual
विशेष फोटो - टुडे न्यूज़ 9
को व्यक्त करते हुए उन्होंने उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा से ठोस कदम उठाने की मांग की। संजीव कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं। प्रशासन और पुलिस को आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और यातायात जागरूकता बोर्ड लगाने की मांग की। इसके अलावा, यातायात नियमों के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने का सुझाव दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन तय गति सीमा
से अधिक चलता है तो उस पर तुरंत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और एनएचएआई अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में संजीव कुमार सिंह के साथ ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, विशिल चौहान, धनंजय सिंह, नवीन सिंह, संजय कुमार सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।

📌 मुख्य बिंदु / समाचार सारांश

  • बैठक में संजीव कुमार सिंह के साथ ब्रह्मानंद पुरोहित, मनोज गुप्ता, विशिल चौहान, धनंजय सिंह, नवीन सिंह, संजय कुमार सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे।
  • इस दौरान उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी और एनएचएआई अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
  • उन्होंने कहा कि यदि कोई वाहन तय गति सीमा से अधिक चलता है तो उस पर तुरंत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।