HomeNationalरुद्रप्रयाग: रात में करा रहे सड़क निर्माण, मलबा गिरने से नेपाली मजदूर...

रुद्रप्रयाग: रात में करा रहे सड़क निर्माण, मलबा गिरने से नेपाली मजदूर की मौत

Date:

TN9 रुद्रप्रयाग: निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग का काम कछुवा गति से हो रहा है। काकड़ागाड़ से कुंड के बीच यह मार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के ठीक ऊपर से गुजर रहा है। सड़क के मलबे से हाइवे भी एक वर्ष से बार-बार प्रभावित हो रहा है।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग के निर्माण में लगे एक नेपाली मजदूर पर मलबा गिरने से मौत हो गई। मामले में प्रशासन ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। सुरक्षा इंतजाम को ताक पर रखकर देर रात कार्य कराने पर प्रशासन ने लोनिवि को कड़ी फटकार लगाई है।

कहा कि सुरक्षा मानकों में अनदेखी के कारण मजदूर की मौत हुई है। इधर, सोमवार को सड़क का काम बंद रहा। इस निर्माणाधीन मार्ग से नीचे से गुजर रहे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर यातायात प्रभावित हो रहा है।

निर्माणाधीन तोणीडाली-काकड़ागाड़ मार्ग का काम कछुवा गति से हो रहा है। काकड़ागाड़ से कुंड के बीच यह मार्ग रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे के ठीक ऊपर से गुजर रहा है। सड़क के मलबे से हाइवे भी एक वर्ष से बार-बार प्रभावित हो रहा है।

इधर, बीते रविवार को इस निर्माणाधीन मार्ग की कटिंग के दौरान मलबा गिरने से एक नेपाली मजदूर (56) भक्त बहादुर की मौत हो गई। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी टीम सहित मौके पर पहुंचे तो पाया कि ठेकेदार की ओर से बिना उचित प्रकाश व्यवस्था के सड़क का काम कराया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है।

Latest stories

क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट में उमड़ा जनसैलाब, एसडीएम गौरव पांडे ने जड़े चौके छक्के

किच्छा। शहीद ऊधम सिंह स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वावधान में...

NEET एस्पिरेंट्स सुसाइड पर राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- ‘टूटी और भ्रष्ट व्यवस्था की देन हैं ये मौतें’

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चंद्रमणि कॉलोनी क्षेत्र...

उत्तराखंड को ग्लोबल टूरिज्म हब बनाने की तैयारी, UTDB बोर्ड मीटिंग में कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

देहरादून: उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुख...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में 2027 से पहले हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जानिए क्या हैं संभावनाएं

देहरादून, उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव...