HomeUttarakhandउत्तराखंड: बेलबाबा के पास हाईकोर्ट स्थापित करने के फैसले का स्वागत, अधिवक्ताओं...

उत्तराखंड: बेलबाबा के पास हाईकोर्ट स्थापित करने के फैसले का स्वागत, अधिवक्ताओं ने CM धामी का जताया आभार

Date:

रुद्रपुर: हाईकोर्ट को बेलबाबा के पास स्थापित करने के फैसले का लोकतंत्र सेनानी संघ और जिले के अधिवक्ताओं ने स्वागत किया है। अधिवक्ताओं ने इसे उत्तराखंड के लोगों के लंबे संघर्ष की बड़ी उपलब्धि बताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

लोकतंत्र सेनानी संघ के जिला बार के पूर्व अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुभाष चंद्र छाबड़ा ने कहा कि राज्य की जनता पिछले 25 वर्षों से हाईकोर्ट को लेकर लगातार संघर्ष करती आ रही थी। अब यह मांग पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के स्थापित होने से आम लोगों को न्याय पाने में सुविधा होगी और न्याय व्यवस्था अधिक सुलभ बन सकेगी।

उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्य एवं बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने भी फैसले पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे अधिवक्ताओं और आम जनता के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

इस दौरान अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने फैसले का स्वागत करते हुए खुशी जताई। खुशी व्यक्त करने वालों में बार के पूर्व कोषाध्यक्ष कमल कुमार चिलाना, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अभिनव छाबड़ा, नरेश कुमार छाबड़ा, सोमिल घीक, होमी कुरैशी, पलक गगनेजा, सिद्धनाथ मिश्रा, गौरव मिड्ढा, बॉबी सागर, अमित छाबड़ा और अजय यादव शामिल रहे।

इसके अलावा काशीपुर बार के पूर्व सचिव चरणजीत सिंह, सर्वजीत कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता डीडी गुणवंत, श्याम सुंदर स्वामी और गुरबाज सिंह नारंग समेत कई अधिवक्ताओं ने भी फैसले का स्वागत किया।

अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट की स्थापना से क्षेत्र में न्यायिक सुविधाओं के साथ-साथ विकास की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस निर्णय से लंबे समय से चली आ रही मांग को स्थायी समाधान मिलेगा।

Latest stories

उत्तराखंड में बसना चाहते हैं ऋषभ पंत, CM धामी से मांगी जमीन खरीदने में मदद; बोले- यहीं बनाना है अपना पहला घर

देहरादून: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और उत्तराखंड...

देहरादून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का जाल: लाल किला ब्लास्ट केस में नाम जोड़ बुजुर्ग से ठगे ₹13 लाख

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 'डिजिटल अरेस्ट' के...