HomeUttarakhandराहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले- चुनाव...

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले- चुनाव का समय है, आना-जाना तो लगा रहता है

Date:

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है। एक ओर कांग्रेस 17 जुलाई को देहरादून में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहुल गांधी के दौरे पर तंज कसते हुए इसे चुनावी गतिविधियों का हिस्सा बताया।

Uttarakhand CM Dhami says Devbhoomi will not allow 'heinous, extremist  thinking' at any cost

मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनावी माहौल में राजनीतिक दलों के नेताओं का आना-जाना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी चुनाव से काफी पहले उत्तराखंड आते, तो इसे गंभीर राजनीतिक पहल माना जा सकता था, लेकिन चुनावी दौर में इस तरह के दौरे सामान्य बात हैं।

पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम धामी ने पेपर लीक के मुद्दे पर भी कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेपर लीक की घटनाएं कांग्रेस के शासनकाल में होती थीं, जबकि उनकी सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा, “पेपर लीक के सवाल कांग्रेस को खुद से और अपने नेताओं से पूछने चाहिए। हमारी सरकार में ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की गई है और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू की गई है।”

17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून पहुंचेंगे। इस दौरान वे ‘छात्रों की गूंज’ सम्मेलन में शामिल होंगे और युवाओं तथा छात्रों से संवाद करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस संगठन तैयारियों में जुटा हुआ है।

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे और मुख्यमंत्री धामी की प्रतिक्रिया के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए दोनों प्रमुख दलों के बीच सियासी गतिविधियां और भी तेज होने की संभावना है।

Latest stories