HomeUttarakhandउत्तराखंड: शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को मारी गोली,...

उत्तराखंड: शराब पीने से रोका तो बेटे ने मां को मारी गोली, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती, आरोपी फरार

Date:

ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऋषिकेश से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आम बाग विस्थापित कॉलोनी में रविवार देर रात घरेलू विवाद के दौरान एक बेटे ने अपनी ही मां पर तमंचे से गोली चला दी। गोली महिला के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 32 वर्षीय सुमित गौड़ के रूप में हुई है, जो अपनी मां उषा देवी के साथ रहता था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुमित लंबे समय से शराब का आदी है। रविवार रात वह कथित तौर पर नशे की हालत में घर पहुंचा। इस दौरान उसकी मां ने शराब पीने को लेकर उसे फटकार लगाई, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने अवैध तमंचे से अपनी मां पर गोली चला दी। गोली सीधे महिला के सिर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल एम्स ऋषिकेश पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है और उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस कर रही हर पहलू की जांच

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी, गोली चलाने के पीछे की परिस्थितियों और अन्य सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Latest stories

कल देहरादून आएंगे उपराष्ट्रपति, 2 दिन बदले रहेंगे रूट; देखें पूरा प्लान

देहरादून: उपराष्ट्रपति के 19 और 20 अगस्त को प्रस्तावित...

हल्द्वानी: कुमाऊं संभाग की बैठक में सीएम धामी ने की शिरकत, कांग्रेस पर साधा निशाना

हल्द्वानी। चोरगलिया में आयोजित भाजपा की संगठनात्मक बैठक में...

uttarakhand: दिव्यांग छात्रों के लिए रिसर्च सेंटर की राह में अड़चन, राज्य सरकार से नहीं हो रहा समन्वय

देहरादून। उत्तराखंड में दिव्यांगजनों को बेहतर शैक्षणिक और पुनर्वास...