HomeUttarakhandअल्मोड़ा में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने पत्नी और सास के साथ मिलकर...

अल्मोड़ा में सनसनीखेज वारदात: दामाद ने पत्नी और सास के साथ मिलकर ससुर की बेरहमी से की हत्या, आरोपी फरार

Date:

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां धौलादेवी ब्लॉक के सेली गांव में एक दामाद ने अपनी पत्नी और सास के साथ मिलकर अपने ही ससुर की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी दामाद अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Son in Law Killed His Father in Law

पुलिस के अनुसार, मृतक चंद्रशेखर पांडे ने अप्रैल 2026 में अपनी बड़ी बेटी जानकी का विवाह हरियाणा के हांसी निवासी धर्मवीर के साथ किया था। हाल ही में चंद्रशेखर अपने गांव सेली लौट आए थे और खेती-बाड़ी में लगे हुए थे। 20 जून को उनकी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर अचानक गांव पहुंचे।

आरोप है कि 21 जून को धर्मवीर ने अपनी पत्नी जानकी और सास खष्टी देवी के साथ मिलकर चंद्रशेखर पांडे पर जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि धर्मवीर ने धारदार हथियार से उन पर एक दर्जन से अधिक वार किए, जिससे उनके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

हमले के बाद आरोपी दामाद अपनी पत्नी को साथ लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने बंद कमरे में पड़े घायल चंद्रशेखर को बाहर निकाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी पहुंचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के मुताबिक, अत्यधिक खून बहने और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मृत्यु हुई।

मृतक के पिता नारायण दत्त पांडे की तहरीर पर दन्या थाने में दामाद धर्मवीर, बेटी जानकी और सास खष्टी देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...