HomeUttarakhandनौकरी गई तो टावर पर चढ़ा कर्मचारी! मचा हड़कंप, SDRF और प्रशासन...

नौकरी गई तो टावर पर चढ़ा कर्मचारी! मचा हड़कंप, SDRF और प्रशासन घंटों तक करते रहे मशक्कत

Date:

टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड के नई टिहरी में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नौकरी से हटाए जाने से नाराज एक संविदा कर्मचारी बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

New Tehri News: Contract Worker Climbs BSNL Tower in Tehri After Job Termination

जानकारी के अनुसार, नरोत्तम प्रसाद गैरोला, निवासी ग्राम भांगला पट्टी दोगी (नरेंद्रनगर), उप निबंधक कार्यालय घनसाली में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। हाल ही में उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं, जिसके बाद वह आक्रोशित हो गया। इसी के विरोध में उसने बीएसएनएल टावर पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर कर्मचारी से लगातार संवाद करते रहे। उसे शांत करने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश की जा रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टावर के आसपास का इलाका खाली करा दिया गया है और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। किसी भी संभावित हादसे को टालने के लिए राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, जिससे माहौल और संवेदनशील हो गया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी को सुरक्षित नीचे उतारना उनकी प्राथमिकता है और बातचीत के जरिए मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Latest stories

रेलवे कर्मचारियों का बड़ा ऐलान! 24 जून को देशभर में विरोध प्रदर्शन, जानें क्या हैं मांगें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T)...

अंतिम संस्कार की तैयारी थी पूरी, तभी चेहरे ने खोला सच—उत्तराखंड में चौंकाने वाला मामला, अस्पताल की बड़ी चूक

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच)...