HomeNewsउत्तराखंड में भीषण हादसा" गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट...

उत्तराखंड में भीषण हादसा” गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 5 लोगों की मौत।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसे की जानकारी मौसम खराब होने की वजह से देर से प्रशासन तक पहुंची।

हादसा चमोली जिले के कोरेलधार क्षेत्र में बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर हुआ, जहां देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण इलाके में विजिबिलिटी बेहद कम थी, जिससे समय पर मदद नहीं पहुंच पाई।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग निजमूला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर हरमनी गांव लौट रहे थे। लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में यह हादसा हो गया और पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।

संदीप तिवारी, जिलाधिकारी चमोली:

“हादसे की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पांचों शवों को अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।”

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जाए।

एक खुशी का मौका देखते ही देखते मातम में बदल गया। पहाड़ी इलाकों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। मौसम का मिजाज कभी भी पलट सकता है और ज़िंदगी पर भारी पड़ सकता है।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...