HomeNewsकिच्छा में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए स्कूटी सवार, मौके...

किच्छा में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए स्कूटी सवार, मौके पर मौत, विधायक तिलकराज बेहड़ पहुंचे अस्पताल।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– एनएच-74 दरऊ चौराहे पर आज एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो व्यक्तियों की डंपर से टकराने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विधायक ने प्रशासन पर उठाए सवाल

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही विधायक तिलकराज बेहड़ किच्छा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व में कई बार प्रशासन से आग्रह किया गया था कि डंपरों की अनियंत्रित गति और लापरवाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण आम जनता को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। यह अत्यंत निंदनीय और चिंताजनक है।

परिजनों के प्रति संवेदना

विधायक बेहड़ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।”

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 

Latest stories

विधायक Tilak Raj Behar ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

किच्छा: विधानसभा क्षेत्र किच्छा में आयोजित ‘तहसील दिवस’ कार्यक्रम...

UKSSSC Exams: आयोग करेगा सेंटर्स की लाइव मॉनिटरिंग, संवेदनशील केंद्र दो दिन पहले से रडार पर

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने राज्य...

रुद्रपुर: मामा के घर ईद मनाने आई नाबालिग लापता, युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में ईद का त्योहार मनाने...