HomeUttarakhandदेहरादून- महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: अत्याचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून- महिला कांग्रेस का हल्लाबोल: अत्याचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन

Date:

देहरादून। प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और यूसीसी में लिव-इन-रिलेशन का प्रावधान समाप्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने गुस्से का इजहार करने के लिए लाल रंग के ड्रेस कोड में प्रदर्शन किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया, जहां महिलाएं बैरिकेडिंग पर चढ़ गईं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देर तक प्रदर्शन करती रहीं।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस महिला कार्यकर्ता दिलाराम स्थित सैन्ट्रियो मॉल के पास एकत्रित हुईं और वहां से मुख्यमंत्री आवास की ओर नारेबाजी करते हुए रवाना हुईं।

इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में हत्या, लूटपाट, चोरी, डकैती, बलात्कार, चेन स्नैचिंग और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ हुए अत्याचार और बलात्कार के मामलों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इस मौके पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास के समक्ष विरोध प्रदर्शन और घेराव किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, महिलाओं को 33% आरक्षण, महंगाई, बेरोजगारी, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच, शक्त भू कानून और यूसीसी के तहत लिव-इन रिलेशनशिप कानून के विरोध में आवाज उठाई गई।

साथ ही महिला कांग्रेस ने सरकार को चेताया कि वह कुंभकर्णी नींद से जागकर प्रदेश के लोगों के हितों के लिए काम करे।

Latest stories

उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर रेस्क्यू अभियान तेज, दो बहनों के शव बरामद, 4 की तलाश जारी

हरिद्वार: उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन और भारी...

काशीपुर में शहीद के परिवार से मिले विधायक चीमा, दुख की घड़ी में परिजनों को दिया संबल

काशीपुर: काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा शनिवार को शहीद...

कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे को लेकर तैयारियां तेज, CM धामी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित देहरादून...

ऋषिकेश: दीपावली को लेकर राजाजी टाइगर रिजर्व अलर्ट, तीन बैरियर पर बढ़ाई गई चेकिंग

ऋषिकेश: दीपावली पर्व को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व...

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र...

देहरादून: VIP कार्यक्रम और धनतेरस को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन

देहरादून:राजधानी देहरादून में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस...