HomeCrimeऊधमसिंहनगर में जहरखुरानी गिरोह का आतंक, बस में लूटकर बुजुर्ग को बेहोश...

ऊधमसिंहनगर में जहरखुरानी गिरोह का आतंक, बस में लूटकर बुजुर्ग को बेहोश छोड़ा!”

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- चंडीगढ़ से परिवहन निगम की बस से लौट रहे एक बुजुर्ग जहरखुरानी गिरोह के शिकार हो गए। बदमाश उनके करीब चार-पांच हजार रुपये और सामान लूटकर फरार हो गए। बस स्टॉप पर बेहोशी की हालत में मिले बुजुर्ग को रिश्तेदारों ने खटीमा उप जिला अस्पताल पहुंचाया। मामला खटीमा का है।

क्या है मामला?

भुजिया नंबर तीन मुड़ेली चौराहा निवासी रमेश सिंह अपनी पत्नी के साथ बेटी के घर चंडीगढ़ गए थे। गुरुवार को वे रुद्रपुर डिपो की बस से खटीमा लौट रहे थे। उनके दामाद भगत सिंह ने बताया कि जब वे घर नहीं पहुंचे तो रिश्तेदारों ने उन्हें फोन किया। फोन किसी अनजान व्यक्ति ने उठाया और बताया कि वे बस स्टैंड पर बेहोश पड़े हैं।

बस चालक-परिचालक ने नहीं दी मदद

परिजनों का आरोप है कि बस के चालक और परिचालक बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में टनकपुर मार्ग स्थित बस स्टॉप पर ही उतारकर चले गए। फिलहाल, उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन होश में आने के बाद ही लूट की पूरी जानकारी मिल पाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Latest stories

नगला वासियों को बड़ी राहत: अब 45 नहीं, सिर्फ 26 दिनों में मिलेगा गैस सिलेंडर

नगला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री सचिन शुक्ला...

गंगवार फार्म बरा में लगेगा कैबिनेट मंत्रियों का जमावड़ा, पहुंचेंगे राज्यपाल भी

किच्छा। दिनांक 21 मार्च 2026 (शनिवार) को गंगवार फार्म हाउस...

भाजपा नेता संजीव कुमार ने लिया गैस की शिकायतों को लेकर गैस गोदाम का जाएजा

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संजीव कुमार सिंह...