HomeNews*रुद्रपुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले मथुरा जैसी फूलों की...

*रुद्रपुर में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के बैनर तले मथुरा जैसी फूलों की होली, पत्रकारों संग झूमे नेता और व्यापारी!*

Date:

रुद्रपुर: सिटी क्लब में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उधमसिंहनगर द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में शहर के नेता, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारिता जगत की नामी हस्तियों ने हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

समारोह में राधा-कृष्ण के भजनों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें लोगों ने झूमकर आनंद उठाया। प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री सहित प्रदेशभर के पत्रकार इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि यह नौवां होली मिलन समारोह है। पिछले 8 वर्षों से लगातार आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम में हर बार कुछ नया जोड़ने का प्रयास किया जाता है।

समाज के हर वर्ग की भागीदारी

इस आयोजन में सामाजिक, व्यापारिक, राजनीतिक और पत्रकारिता जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सभी ने मिलकर पारंपरिक होली उत्सव का आनंद उठाया और स्नेह, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया।

 

Latest stories

उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने को लेकर घमासान, आरोप-प्रत्यारोप शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)...

लोकसभा में एंटी-पेपर लीक बिल पारित, राहुल गांधी के बयान पर सदन में हंगामा

नई दिल्ली: प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित...

विश्व बाघ दिवस पर CM धामी का बड़ा संदेश, जानिये क्या कुछ कहा

देहरादून: विश्व बाघ दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून...

सौरभ जोशी फिर चर्चा में! PM मोदी की पोस्ट पर किया ऐसा कमेंट, देखते ही देखते हुआ वायरल

हल्द्वानी: देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और...

रुद्रपुर गैंगरेप केस: पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में चर्चित गैंगरेप मामले में...