Tuesday, February 10, 2026
HomeCrimeकानून व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट के बाहर युवक को मारी गोली, अस्पताल...

कानून व्यवस्था पर सवाल! कोर्ट के बाहर युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती।

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– कोर्ट के बाहर युवक को गोली मारी, हालत नाजुक

हल्द्वानी: शहर के नैनीताल रोड स्थित जजी कोर्ट के बाहर रविवार को दिनदहाड़े एक युवक के सिर में गोली मार दी गई। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और फायरिंग हो गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फायरिंग से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि हमलावरों की पहचान हो सके।

अस्पताल में भिड़ंत, दो युवकों की पिटाई

घटना की खबर मिलते ही घायल युवक के परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। इसी दौरान दूसरे पक्ष के दो युवक अस्पताल के बाहर पहुंचे, जिन्हें गुस्साई भीड़ ने पकड़कर जमकर पीटा। हालात बिगड़ते देख मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों युवकों को किसी तरह बचाया और अस्पताल परिसर में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस का जल्द खुलासे का दावा

इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि घायल युवक कोतवाली क्षेत्र के वेलिलॉज का रहने वाला है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है।

 

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş