HomeNewsचमोली एवलॉन्च हादसे में रुद्रपुर के अनिल की मौत, कुल 8 मजदूरों...

चमोली एवलॉन्च हादसे में रुद्रपुर के अनिल की मौत, कुल 8 मजदूरों ने गंवाई जान

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा क्षेत्र में आए एवलॉन्च के बाद तीन दिनों तक चला राहत और बचाव कार्य पूरा हो गया है। इस भयावह आपदा में 54 मजदूर फंस गए थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन 8 मजदूरों की मौत हो गई। सेना और जिला प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है।

इस हादसे में रुद्रपुर ठाकुरनगर के अनिल (21 वर्षीय) की भी दुखद मृत्यु हो गई। अनिल पुत्र इश्वरी दत्त इस परियोजना में काम कर रहे थे और बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए।

मृतकों की सूची:

1. मोहिंदर पाल (42 वर्ष) – कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश

2. आलोक यादव – कानपुर, उत्तर प्रदेश

3. मंजीत यादव – सरवन, उत्तर प्रदेश

4. जितेंद्र सिंह (26 वर्ष) – बिलासपुर, उत्तर प्रदेश

5. हरमेश चंद (31 वर्ष) – ऊना, हिमाचल प्रदेश

6. अनिल (21 वर्ष) – रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड

7. अशोक (28 वर्ष) – फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

8. अरविंद – देहरादून, उत्तराखंड

प्रशासन ने की मुआवजे की घोषणा

राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। राहत बचाव कार्य में सेना, NDRF, SDRF और जिला प्रशासन की टीमों ने अहम भूमिका निभाई।

प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 

Latest stories

उत्तराखंड: होली पर जबरदस्ती रंग लगाया तो सीधे होगी जेल, एसएसपी ने दिए निर्देश

नैनीताल: होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था...

उत्तराखंड: सांख्यिकी विभाग के अधिकारी को 5 हजार की रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

देहरादून: देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस (NSO) के वरिष्ठ...

ईरान पर इजराइली हमला, धमाकों से गूंजी ईरान की राजधानी तेहरान

ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक धमाका...