Tuesday, February 10, 2026
HomeNainitalजूता कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, अग्निकांड में नुकसान बना वजह?

जूता कारोबारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, अग्निकांड में नुकसान बना वजह?

Date:

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- एक जूता कारोबारी का शव उसी घर में पंखे से लटका मिला, जब घर वालों ने ये देखा तो होश उड़ गए और मातम छा गया, बता दें कि आत्महत्या की वजह तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन माना जा रहा है कि दो महीने पहले दुकान में आग लग गई थी और बहुत नुकसान हुआ था तो शायद इसी लिए कारोबारी ने आत्महत्या कर ली।

मामला हल्द्वानी के बनभूलपुरा का है जहां जूता कारोबारी फैजान इलाही सिद्दीकी (43) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर में पंखे से लटका मिला। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं है, लेकिन दो महीने पहले दुकान जलने से हुए भारी नुकसान को इसकी वजह माना जा रहा है।

फैजान इलाही सिद्दीकी की नया बाजार में ‘बाबा शूज’ नाम से दुकान थी। 15 दिसंबर की रात हुए अग्निकांड में कई दुकानें जल गई थीं, जिनमें फैजान की दुकान भी शामिल थी। इस हादसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ था और वे पिछले कुछ दिनों से परेशान नजर आ रहे थे।

परिजनों के मुताबिक, फैजान रोजाना देरी से उठते थे, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ। जब काफी देर तक वह नहीं दिखे, तो कमरे में जाकर देखा, जहां उनका शव फंदे से लटकता मिला। परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के अनुसार, आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

वहीं, अग्निकांड की मजिस्ट्रेटी जांच अभी भी जारी है। जांच अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने बताया कि कुछ लोगों ने अपने बयान दर्ज कराए हैं, लेकिन कुछ साक्ष्य अभी बाकी हैं। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।

 

Latest stories

उत्तराखंड: लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही बीसीए छात्रा की प्री-मेच्योर डिलीवरी के बाद मौत

देहरादून: राजधानी देहरादून में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही...

अनियंत्रित वाहन ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, चालक फरार

श्रीनगर: मंगलवार सुबह एक अनियंत्रित वाहन ने शहर में...

उधम सिंह नगर: जिला अस्पताल में रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज भटकते रहे

रुद्रपुर: जिला अस्पताल में कुत्ते के काटने पर लगाई...

पिथौरागढ़ यूनिट से आए आईटीबीपी के जवान ने मसूरी में की आत्महत्या, दो माह पहले ही किया था ज्वाइन

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)...
Hacklink Hacklink Satış бэклинки marsbahis hacklink market marsbahis marsbahis - marsbahis giriş casibom marsbahis - marsbahis giriş